Business

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आज किस भाव पर कर रहा है कारोबार…

Gold Rate Today: गुरुवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह सोने की कीमत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तरों पर गिरावट देखने को मिली। MCX मार्केट पर भी सोना लाल निशान में रहा। MCX पर शुरुआती कारोबार में 5 जून 2025 को डिलीवरी वाला सोना 0.69 फीसदी यानी 636 रुपये की गिरावट के साथ 91,629 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार सुबह स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही बाजारों में चांदी लाल निशान में कारोबार करती नजर आई।

Gold rate today
Gold rate today

चांदी में भी भारी गिरावट

सोने के अलावा चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह MCX प्लेटफॉर्म पर चांदी लाल निशान में कारोबार करती नजर आई। शुरुआती कारोबार में पता चला कि 4 जुलाई 2025 को डिलीवरी वाला चांदी 1.06 फीसदी यानी 1009 रुपये की गिरावट के साथ 94,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

दुनिया भर में सोने की कीमत

दुनिया भर में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स (Comex) पर सोने की कीमत 0.94 प्रतिशत या 30.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,158.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसी समय सोने की वैश्विक हाजिर कीमत 23.70 डॉलर या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,153.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

दुनिया भर में चांदी की कीमत

सोने के अलावा, वैश्विक स्तर (Global Level) पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। गुरुवार की सुबह कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 1.31 प्रतिशत या 0.42 डॉलर की गिरावट के साथ 32.02 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसी समय चांदी की हाजिर कीमत 0.33 प्रतिशत या 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button