Business

Gold Rate Today: जानिए, आज क्यों है सोने में धाकड़ तेजी…

Gold Rate Today: आज सोने की कीमत में जारी गिरावट थम गई है। आज सुबह सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत में आज मामूली तेजी आई है। लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। कल से सोने की कीमत में करीब 70 रुपये की तेजी आई है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत 90,400 रुपये से ज्यादा है। चांदी की कीमत (Silver Price) 93,000 रुपये है। चांदी की कीमत में आज 1,000 रुपये की गिरावट आई है। आज यानी बुधवार, 9 अप्रैल 2025 के लिए सोने और चांदी की मौजूदा कीमतें यहां जानें।

Gold rate today
Gold rate today

चांदी का भाव

बुधवार, 9 अप्रैल 2025 को चांदी की कीमत 93,000 रुपये थी। चांदी की कीमत में आज करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है।

मुंबई और दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में बुधवार, 9 अप्रैल, 2025 को 22 कैरेट सोने की कीमत 83,050 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 90,590 रुपये थी। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 90,440 रुपये में बिक रहा है।

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली83,05090,590
चेन्नई82,90090,440
मुंबई82,90090,440
कोलकाता82,90090,440
जयपुर82,99090,520
नोएडा83,05090,590
गाजियाबाद 83,05090,590
लखनऊ83,05090,590
बंगलुरु82,90090,440
पटना82,90090,440

आज सोने में क्यों आई तेजी?

अमेरिका द्वारा नए टैरिफ लगाए जाने और व्यापार युद्ध के बढ़ने की वजह से पिछले कई सत्रों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार (Domestic Market) पर भी दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3163 डॉलर से गिरकर 3100 डॉलर प्रति ग्राम पर आ गया है। भारत में सोने की कीमत रोजाना बदलती रहती है, जो वैश्विक दरों, करों, शुल्कों और रुपये की कीमत पर निर्भर करती है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) की कीमतें, सरकारी कर और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना न सिर्फ निवेश का जरिया है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खास तौर पर शादियों और त्योहारों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है।

Back to top button