Business

Gold Price Today: जानिए, 27 जनवरी को कितना सस्ता हुआ सोना…

Gold Price Today: सोमवार 27 जनवरी को सोने की कीमत में गिरावट आई। सोने की कीमत में जारी तेजी कुछ हद तक धीमी हुई है। वैश्विक बाजारों (Global Markets) में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है। 24 कैरेट सोने की शुद्धता और गुणवत्ता जगजाहिर है। हालांकि, अपनी मजबूती के कारण 22 कैरेट सोना ज्वैलर्स की पहली पसंद बना हुआ है। बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना अब करीब 82,400 रुपये प्रति 10 किलो बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट करीब 75,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले हफ्ते सोना लगभग अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

Gold price today
Gold price today

मुंबई और दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया, जबकि 24 कैरेट सोना 10 रुपये गिरकर 82,5600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में चौबीस कैरेट सोना अब 82,410 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 75,540 रुपये पर बिक रहा है।

शहर का नाम
22 कैरेट गोल्ड रेट
24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली
75,690
82,560
चेन्नई
75,540
82,410
मुंबई
75,540
82,410
कोलकाता
75,540
82,410

चांदी भी हुई सस्ती

सोमवार को चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 97,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कमजोर घरेलू मांग के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। चांदी की कीमतें सीमित दायरे में चल रही हैं, जबकि पिछले सप्ताह सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं।

भारत सोने की कीमत कैसे करता है तय?

रुपये का मूल्य, आयात कर, आयात शुल्क और वैश्विक बाजार सभी भारत में सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं। सोने की कीमत इन सभी कारकों से निर्धारित होती है। भारत में, सोने का वित्तीय उद्देश्यों के अलावा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक (Cultural and Historical)  महत्व भी है। शादियों और समारोहों में सोने की मांग में काफी वृद्धि होती है, जिसका असर इसकी कीमत पर पड़ता है।

Back to top button