Business
Gold Price Today: आज शनिवार को सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें ताजा भाव
Gold Price Today: सोने की कीमत में लगातार हो रही तेजी पर आज विराम लग गया है। शनिवार को सोने की कीमत में 550 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये से नीचे आ गई है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। यहां 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले 500 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं मुंबई, चेन्नई, बिहार में सोने की कीमत 72,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। शनिवार 14 दिसंबर को देश के बड़े शहरों में क्या रेट रहे, यहां देखें।

14 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 93,500 रुपये पर कारोबार कर रही है। इसमें कल के मुकाबले आज शनिवार को चांदी की कीमत में 3,000 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी की कीमत 96,500 रुपये पर थी।
विभिन्न शहरों में सोने की ताजा कीमत
| शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
| दिल्ली | 72,450 | 79,020 |
| नोएडा | 72,450 | 79,020 |
| गाजियाबाद | 72,450 | 79,020 |
| जयपुर | 72,450 | 79,020 |
| गुड़गांव | 72,450 | 79,020 |
| लखनऊ | 72,450 | 79,020 |
| मुंबई | 72,300 | 78,870 |
| कोलकाता | 72,300 | 78,870 |
| पटना | 72,350 | 78,920 |
| अहमदाबाद | 72,350 | 78,920 |
| भुवनेश्वर | 72,300 | 78,870 |
| बेंगलुरु | 72,300 | 78,870 |
